•कोटा ब्लाक के 525 मितानिन एवम 26 मितानिन प्रेरको को राज्य अंशदान की राशि पिछले 06 माह से नही मिला •मितानिनों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड कार्यालय का किया घेराव •कलेक्टर व सीएमएचओ को ज्ञापन सौप कर अंशदान देने की मांग रखी

बिलासपुर : विगत 06 माह से मितानिन एंव मितानिन प्रेरक को राज्य अंशदान नहीं मिल पा रहा है ,जिसे लेकर आज मितानिनों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपी तत्पश्चात रैली निकाल कर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे वहा उन्होंने सीएमएचओ भी को ज्ञापन सौपा।

मितानिनों ने बताया कि ब्लाक – कोटा, के मितानिनों एवम मितानिन प्रेरकों को पिछले 6 माह से शासन द्वारा मिलने वाली अंशदान की राशि नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण उन्हें कार्य करने में समस्या आ रही है, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिती भी खराब हो रही है, जबकि यह समस्या सिर्फ हमारे बिलासपुर जिला के ब्लाक कोटा की ही है, अन्य जिलो के मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिनों को पुरा प्रोत्साहन राशि मिल रहा है।
जबकि ब्लाक कोटा के 525 मितानिनों 26 मितानिन प्रेरको को शासन से मिलने वाली राज्यांश प्रोत्साहन राशि का लाभ पिछले 06 माह से नही मिल पा रहा है जिसे दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर व सीएमएचओ को आज ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है की उनकी समस्या का निदान 7 दिवस के भीतर नही किया गया तो वे आगे उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।