Loading ...
बिलासपुर

यातायात पुलिस शहर के हर चौक- चौराहो में “यातायात की पाठशाला” लगाकर लोगो से कर रही है अपील, कि जीवन अनमोल है इसकी सुरक्षा के लिए यातायात के नियमो का पालन जरूर करे।

बिलासपुर : यातायात पुलिस शहर के विभिन्न चौक चौराहों में “यातायात की पाठशाला” लगाकर लोगों को वाहन चलाते समय यातायात के नियमो का पालन करने संबंधित जानकारी अपने पाठशाला में दे रही है।यातायात पुलिस अपने इस अभियान में नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलान न काटकर यातायात की पाठशाला पढ़ाकर यातायात के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक कर रही है। जिसमें तीन सवारी वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन और ड्राइवर का सभी दस्तावेज अपडेट रखने, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड में वाहन न चलाने, व गुड सेमिरिटन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जनता को जागरूक कर रही है।आज इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के अलग अलग कुल 20 स्थानों में यातायात की पाठशाला लगाई गई। जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए सभी को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सभी को अपने एवम अपने परिवारों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमो का सदैव पालन करने का आग्रह किया गया।यातायात पुलिस के निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा बजरंग कॉन्प्लेक्स,राजीव प्लाजा, गुरुनानक चौक, दयालबंद एम0जी0 मार्केट,निरीक्षक सुनील तिर्की द्वारा शिव टॉकीज चौक, रेलवे स्टेशन , यातायात थाना परिसर, Asi सतीश पांडे द्वारा एनसीई आरटी कॉलेज एवं कार एजेंसी के कर्मचारियों को,asi चंद्रदेव बीसी द्वारा उसलापुर, स्मार्ट सिटी रोड,si उमा शंकर पांडे द्वारा नेहरू बाल उद्यान ,थाना यातायात परिषद,asi मनोज पांडे द्वारा खमतराई बाजार,si एच एस ठाकुर द्वारा पुराना बस स्टैंड,इंद्रदेव यादव द्वारा बिलासा कन्या महाविद्यालय रोड,राम प्रताप यादव द्वारा सीएमडी चौक, बृजेश स्कूल रोड में यातायात की पाठशाला आयोजित कर आम लोगो को जागरूक किया गया।