“Delhi IAS Academy” में लगा “निजात की पाठशाला”, 800 छात्रों को दी गई अभियान की विस्तृत जानकारी, स्टूडेंट अपने बीच युवा IPS संदीप पटेल को सामने पाकर हुए गदगद

बिलासपुर : जिला पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ” निजात” के तहत आज सिविल लाइन पुलिस “दिल्ली आईएएस अकादमी” पहुंची, जहाँ उन्होंने 800 बच्चो के बीच निजात अभियान की पाठशाला लगाई जिसके तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।


इस दौरान कोचिन सेंटर के स्टूडेंट्स को जब पता चला कि सिविल लाइन सीएसपी व युवा IPS संदीप पटेल इस अभियान की जानकारी देने उनके बीच पहुंचे हुए रहे है, तो छात्रों के खुशी का ठिकाना नही रहा कुछ पल के लिए सभी उनके रूप में वे अपने आप को भी देखने लगे थे।

युवा आईपीएस संदीप पटेल ने छात्रों को उनके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवम बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “निजात अभियान” के बारे में बतलाते हुए कहा की अक्सर युवा वर्ग स्ट्रेस की वजह से नशे के आदि हो जाते है जो कि बहुत ही गलत है. स्ट्रेस रिलीफ के लिए अन्य मध्यम भी है जैसे मैडिटेशन, योग, संगीत आदि का साथ लेना चाहिए।
आईएएस एकादमी के डायरेक्टर श्री चतुर्वेदी ने भी निजात अभियान की बेहद सराहना की.