फील ग्रुप एवम भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह, भोजपुरी सुपर स्टार गायक पवन सिंह एवम एक्ट्रेस अंजना सिंह ने देर रात तक दर्शकों के बीच बांधा समां

बिलासपुर : फील ग्रुप एवम भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह में शनिवार को भोजपुरी सुपर स्टार गायक पवन सिंह एवम एक्ट्रेस अंजना सिंह ने देर रात तक दर्शकों के बीच समा बांधा रहा ।


हजारों दर्शकों से खचाखच भरे जिला खेल परिसर ग्राउंड में पवन सिंह के भोजपुरी गायन ने दर्शको को देर रात तक झूमते को मजबूर किया वही भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के ठुमको एवम शायरी ने लोगो का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के आयोजक एवम फील ग्रुप के प्रेसिडेंट प्रवीण झा का जन्मदिन भी मंच पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह एवम एक्ट्रेस अंजना सिंह द्वारा केक काटकर सेलिब्रेट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव,विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, नगर विधायक शैलेष पांडेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी,मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजक समिति के रोशन सिंह, मुन्ना सिंह, लव सिंह,गणेश मिरी, गनी नाथ मिश्रा, पंकज सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, सपना सराफ, सुभाष तिवारी, मुरारी डूबे, पीके सिंह, हेमंत झा, आशीष मिश्रा, राजीव गिरी, चंदन सिंह, राहुल शर्मा, शिव प्रसाद, अजीत पांडेय, मिथलेश ठाकुर, जय शंकर ओझा, राम प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।