बड़ी खबर : अरपा रिवर व्यू के पास अज्ञात पानी में तैरती लाश मिली, कोतवाली पुलिस की तफ्तीश जारी

बिलासपुर : अरपा नदी में रिवर व्यू रोड के करीब रविवार को एक पानी में तैरती हुई लाश देखी गई।जिसे रिवर व्यू मे खड़े लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के जवान नदी के बीचो-बीच पहुंच कर तस्दीक कर देखा तो लाश की पुष्टि हुई जिसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारीयो को दी है।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे। लाश पानी मे औंधे मुँह पड़ी थी जिसे पास मे खड़े मछुआरों की मदद से बाहर निकाला गया.
मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है जो सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था। मृतक युवक की पहचान अभी नही हो पाई है.
कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि लाश की स्थिति देखने पर य़ह दो से तीन दिन पुरानी जान पड़ती है संभावना है कि लाश किसी मछुआरे की है. पंचनामा कार्यवाही के बाद लाश को सिम्स के मरचुरी में सुरक्षित रख लिया गया है. मामला दुर्घटना का है या फिर हत्या की गई है इस दिशा में भी पुलिस अभी जांच कर रही है.