Loading ...
बिलासपुर

ग्राम दर्राभाठा की शिक्षिका द्वारा पिछड़ी जाति के बच्चो के साथ किया जाता है भेदभाव छुआछूत पूर्ण व्यवहार, उपसरपंच के साथ ग्रामवासियों ने की कलेक्टर से शिकायत

बिलासपुर : मध्यान भोजन में कीड़े, खाने की मेन्यू में गड़बड़ी एवम मिडिल स्कूल की शिक्षिका द्वारा पिछड़ी जाति के बच्चो के साथ भेदभाव एवम छुआछूत पूर्ण व्यवहार को लेकर शिकायत ग्राम के उपसरपंच द्वारा आज कलेक्टर से किया गया है।

जनपत पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा के प्राथमिक एवम मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों एवम पलको की शिकायत पर ग्राम की उप सरपंच हेमा सोनवानी ने स्कूल का निरीक्षण किया । जहा उन्हे मध्यान्न भोजन में कीड़े एवम खाने की मेन्यू में बड़ी गड़बड़ी पाई गई। जिसकी शिकायत ग्रामवासियों के साथ आज कलेक्टर से की गई है।

साथ ही उपसरपंच एवम ग्राम वासियों ने मिडिल स्कूल से पढ़ने वाली शिक्षिका रीमा शर्मा के द्वारा छुआ छूत एवम भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली शिक्षिका रीमा शर्मा के द्वारा पिछड़ी जाति के बच्चो से साथ भेद भाव करते हुए उन्हें कापी, पुस्तक फेक कर दिया जाता है था साथ ही बच्चो को अपने टेबल से दूर रहने को कहा जाता है।जिसकी शिकायत बच्चो द्वारा अपने पलको से की गई। पलको की शिकायत पर सभी ग्रामवासियों के साथ उपसरपंच ने इस पूरे मामले की शिकायत आज कलेक्टर से की है।