बिलासपुर
तेलगु समाज द्वारा ” ऊगादी महोत्सव 2023″ का 22 मार्च को भव्य आयोजन

बिलासपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तेलगु समाज द्वारा ऊगादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी समिति द्वारा बड़ी जोरो से की जा रही है।
तेलगु समाज द्वारा आयोजित “ऊगादी महोत्सव 2023″ 22 मार्च, बुधवार को रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सामने, हैंडबल ग्राउंड , बुधवारी बाजार में आयोजित की गई है,जिसकी तैयारी बड़ी जोरो से चल रही है, तेलगु समाज द्वारा यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाता है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव एवम सचिव एस साई भास्कर (पार्षद) के साथ समिति की पूरी टीम पिछले कई दिनों से इसके आयोजन में जुटे हुए है ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दे सके।