जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र से विकलांग महिला/ पुरुषो को नही मिल पा रही है ट्राई साइकल परेशान विकलांग महिला/पुरुषों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर : जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों की लापरवाही से विकलांग महिला/ पुरुषो को ट्राई साइकल के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
कलेक्टर को ज्ञापन देने आई विकलांग महिला आरती करियारे उम्र 27 वर्ष पति श्री भीम शंकर निवासी वार्ड 58. रानीदुर्गावती खमतराई भाठापारा ने बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार की है एवम 80 प्रतिशत विकलांग है ,गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर अपना गुजर बसर कर रही है, अत्यंत गरीब होने के कारण स्वयं के पूंजी से अपने लिए वाहन की व्यवस्था करने सक्षम नही है, जिसके लिए वे 04 माह पूर्व विकलांग पुनर्वास केंद्र में अपने लिए ट्राई साइकल के लिए आवेदन किया था लेकिन कई महीनो से चक्कर काटने के बाद भी आज तक उन्हे ट्राई साइकल प्रदान नही किया गया। थक हार कर आज वे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने आए हुए है।
उन्होने बताया कि हाल ही में पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों ने ट्राई साइकल वितरित भी किया पर इन्हें प्रदान नही किया और अब बार- बार अधिकारियों द्वारा यह कहा जा रहा है की अभी हमारे पास नही है जब आयेगा तब दिया जायेगा लेकिन कब आएगा और कब मिलेगा इसकी जानकारी नही दे रहे है।
इस गरीब परिवार की युवती के साथ 03 अन्य विकलांग लोगो ने भी आज कलेक्टर को ज्ञापन सौप सभी कि एक ही समस्या थी कि विकलांग होने के बाद भी उन्हें ट्राई साइकल प्रदान नही कर अधिकारी लगातार चक्कर कटवा रहे है।