Loading ...
बिलासपुर

तेलुगू उगादि हिंदू नव वर्ष का भव्य आयोजन, कार्यक्रम को आकर्षक बनाने समिति द्वारा की गई है भव्य तैयारी

बिलासपुर : 22 मार्च को प्रवासी तेलुगु समाज द्वारा तेलुगू उगादि हिंदू नव वर्ष का भव्य आयोजन किया जा रहा है , जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप मंगलवार को समिति द्वारा गया।

उगादि महोत्सव आयोजन समिति बिलासपुर के तेलुगु समाज के साथ अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम को वृहत एवम आकर्षक बनाने अपना सहयोग दे रहे है।

कार्यक्रम को ले कर बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र के अलावा अन्य हिस्सों में रहने वाले समाज के एक एक व्यक्ति को महोत्सव का आमंत्रण भेजा गया है।

उगादि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व्हीरामा राव और सचिव एस साईं भास्कर एवं अन्य पदाधिकारियों के अलावा आंध्रा समाज स्कूल, रामनवमी कमेटी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी , बालाजी मंदिर समिति, कलिंग समाज, कसिम कोटा समाज समिति, अन्नपूर्णा कॉलोनी रामनवमी कमेटी , कसिमकोटा संजय समिति और बिलासपुर में तेलुगु समाज द्वारा गठित अन्य समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारी सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

•विभिन्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन•

22 मार्च 2023 उगादी महोत्सव पर दिन में समाज के बच्चो, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समाज के युवा एवं बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण होगा दक्षिण भारत से आने वाला विख्यात ऑर्केस्ट्रा ग्रुप जो अपने गीत संगीत से आयोजन में नया समां बांध देगा। इस अवसर पर बुजुर्ग एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी होगा।

रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान के सामने स्थित हैंडबॉल ग्राउंड बुधवारी बाजार में 22 मार्च 2023 की संख्या 6:30 बजे आयोजित होने वाले तेलुगु हिंदू नव वर्ष उगादि महोत्सव 2023 को यादगार बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव एवं रेलवे क्षेत्र के पार्षद एवं आयोजन समिति के सचिव एस साईं भास्कर के साथ पूरी टीम जुटी हुई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव, सचिव एस सांई भास्कर के अलावा सी नवीन कुमार, बी शंकरराव, एल श्रीनिवास, ई अप्पा राव , टी गिरिधर , डी वासु, बी श्रीनिवास , मोंटी करण, सी श्रीनिवास , जी काशी राव, आर रविशंकर, मुरली सूरी, संदीप, रवि तेजा, प्रभाकर, एस श्रीनिवास, तुषार, डी श्रीनिवास वासु, टी दिवाकर, चंटी, ए रवि, बी सांई, पी चंद्र बाबू, जी काशीराव, हरीश, डॉक्टर एम एस राजू , ई लक्ष्मण राव, जी लोकेश राव, के शंकरराव, यश समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी जुटे हुए है ।