राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा से नारी शक्ति की टीम ने की सौजन्य मुलाकात •शहर में बढ़ रहे महिला सम्बंधित अपराधों से कराया अवगत

बिलासपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा शुक्रवार को अपने निज प्रवास पर शहर पहुंची, जिसके आगमन पर नारी शक्ति टीम ने उनसे सौजन्य भेट की और पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल एवम शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
इस दौरान श्रीमती रेखा शर्मा से नारी शक्ति टीम ने महिला संबंधी अपराधो को लेकर चर्चा भी और प्रदेश में बढ़ रहे महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की।
नारी शक्ति टीम ने यह भी कहा कि जब प्रदेश में जब श्रीमती हर्षिता पांडेय महिला महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थी तब महिला आयोग काफी सक्रिय हुआ करता था तब महिला संबंधी अपराध की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती थी लेकिन अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला आयोग सिर्फ नाम मात्र का रह गया है।टीम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे घिनौने अपराध बढ़ गए हैं। इन सभी चीजों को राष्ट्रीय महिला आयोग को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
पूर्व प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे के निवास पर मुलाकात के दौरान नारी शक्ति टीम की नितिशा पमनानी ,अन्नू विश्वकर्मा, ललिता लहरे, चंद्रिमा वस्त्रकार ,सुधा शर्मा आदि उपस्थित रहे।