Loading ...
बिलासपुर

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया 02 घंटो तक नेशनल हाईवे चक्काजाम, हम सड़क से लेकर सदन तक तानाशाही के खिलाफ इंकलाब लिखने के लिए मजबूर है : आशीष अवस्थी

बिलासपुर : युवा कांग्रेस द्वारा नेशनल हाइवे जाम कर राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त किए जाने पर अपना घोर विरोध जताया।

प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष (मोनू) अवस्थी के नेतृत्व मे सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज 12 बजे के करीब रायपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे, दर्रीघाट मस्तूरी बिलासपुर के पास करीब 2 घण्टों तक चक्काजाम कर अपना विरोध जताया।

इस दौरान युवाओं ने टायर जलाकर भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की । जाम के कारण करीब 20 कि. मि. तक गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी ने कहा कि – लोकतंत्र की आवाज को मोदी सरकार दबाने की लाख कोशिश कर ले हमारा संघर्ष जारी रहेगा और हम इसकी पुरजोर निंदा करते हैं! हम सड़क से लेकर सदन तक तानाशाही के खिलाफ इंकलाब लिखने के लिए मजबूर है…क्योंकि लड़ाई अब फिर से देश बचाने की है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रेमचंद जयसिंह, राज कुमार अंचल, शेषराज हरबंश, देवेंद्र कृष्णन,नितेश सिंह, सुनील पटेल, अजय मनहर, शैलेश सेंगर, अरुण नाथानी, रितुराज भार्गव, दीपक शुक्ला, सोम पांडेय, सजीत प्रजापति, रमेश साहू, रवि डहरे, बलराम जैशवाल, शन्नी श्रीवास, दीपक सिंह ठाकुर, अभिषेक वर्मा, बंटी सोनी, लखन टंडन, सार्थक तिवारी, खेतरो महानंद, चंदू कुर्रे, बादल खूंटे, रघु भारती, गुलशन सुमन, प्रीतम खांडे, शत्रुहन भार्गव, जवाहर भार्गव, आयुष भार्गव, लोकेश भार्गव, उत्तरा राम, ईश्वर सुमन, अतुल सुमन, राजकुमार सुमन, मनजीत कोशले कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।