वीडियो : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को माफी मांगने की बात कहने वाले विधायक को पहले जनता से खुद माफी मांगनी चाहिए, उन्होंने अपने 04 सालो के कार्यकाल में शहर को दिया ही क्या : नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी

बिलासपुर : ऑटो को लेकर पिछले कुछ दिनो पूर्व जो बयान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दिया था जिसे लेकर विधायक शैलेष पांडेय ने अपनी गहरी आपत्ति जताते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को ऑटो चालकों से कल माफी मांगने की बात कही थी।
जिसे लेकर अमर अग्रवाल के बेहद करीबी एवम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने अपना बयान देते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आम जनता के हितो में यह बयान दिया था ।
आज आप ऑटो से.. बस से.. कार..से सफर करेंगे तो उसकी ट्रांसपोटिंग सिटी बस की अपेक्षा ज्यादा ही लगती है, लेकिन सिटी बस चलने से आम जनता को सहयोग होगी । आम लोग कम से कम पैसे में सफर कर सकेंगे । इसलिए सिटी बस चलाना चाहिए। इसी संदर्भ में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपना यह बयान दिया था।
श्री विधानी ने कहा कि बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को खुद इस शहर से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने अपने 04 सालो के कार्यकाल में इस शहर को कुछ नही दिया। जो अधूरे कार्य थे वह भी पूरा नहीं करा पाए।
श्री विधानी ने आगे कहा कि विधायक शैलेष पांडेय ने एक साल पूर्व वादा किया था कि शहर विकास के लिए 02 करोड़ नगर निगम को दिलाएंगे जिसे 40 वार्डो के विकास के लिए 5- 5 लाख दिया जाएगा। आज चार सालो में मात्र 17 लाख ही दिला पाए है , ये विधायक बड़ी बड़ी बाते करते है इनको तो आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए और अमर अग्रवाल से जवाब मांग रहे है।