Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर : भाजपा प्रवक्ता के अभद्र टिप्पणी पर सर्व आदिवासी समाज भड़का। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बंगले का किया घेराव, बीजेपी प्रवक्ता को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग रखी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बंगले का घेराव किया।सर्व आदिवासी समाज की मांग थी कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए।

उनका कहना है कि 26 मार्च 2023 दिन रविवार को टीवी न्यूज़ चैनल “न्यूज़ स्टेट “मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ में शाम 8:30 बजे चुनावी साल में आदिवासी के मुद्दे पर लाईव डिबेट शो के दौरान आपके बीजेपी प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने बहस करते हुये पूर्वाग्रह दुर्भावना पूर्वक कहा है की “सर्व आदिवासी समाज के लोग ईसाई मिशनरी का दलाली करता है।” बीजेपी प्रवक्ता के इस बयान- बातों का क्या आप समर्थन करते है क्या भाजपा आदिवासी समाज को इन्ही नजरिये से देखती है क्या इसी मंशा अनुरूप ही भाजपा के इशारे पर जानबूझकर ही आपके अधिकृत प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सर्व आदिवासी समाज को आपमानित करने, बेज्जती करने हेतु सार्वजनिक रूप में यह ब दिया है इसके पूर्व भी एक प्रदेश की भाजपा नेत्री विश्वेदनी पाण्डेय के द्वारा भी आदिवासी महिलाओं पर अभद्र अश्लील सूचक गाली युक्त के अभद्र भाषा के साथ टिप्पणी की गई थी जिस पर कोई कार्यवाही न करते हुये उल्टा उसे ही पुरुस्कृत कर पार्टी में पदाधिकारी बनाकर पार्टी ने उसे अपना अधिकृत पार्षद बनाया क्या ये सब आपके आदेशानुसार एवं भाजपा के सह इशारे पर ही गुप्त एजेंडे के तहत ही यह कृत्य कराया गया था अथवा कराया जा रहा है।

कृपया जवाब दे आपकी और भाजपा पार्टी की मंशा को स्पष्ट करे सर्व आदिवासी समाज आपसे जानना चाहता है कि समाज को अपमानित कर गाली देने हेतु भाजपा प्रवक्ता द्वारा यह बयान किसके शय इशारे पर दिया गया है सर्व आदिवासी समाज आपसे जवाब चाहता है कृपया 10 दिनों के अंदर समाज को जवाब दे अन्यथा सर्व आदिवासी समाज भाजपा के खिलाफ आक्रमक रूप में विरोध करने हेतु सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रोड पर उतरेगी एवं समाज भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करेगी जिसका सम्पूर्ण जवाबदार भाजपा प्रवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी स्वयं होगी।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को ज्ञापन देने से पूर्व सर्व आदिवासी समाज ने इस अभद्र टिप्पणी को ले कर पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौपा और कार्यवाही की मांग की।