पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के प्रथम वर्षगाठ में आयोजित “उमर 55 की दिल बचपन का” कार्यक्रम में आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे शामिल, कार्यक्रम में 55 वर्ष के बुजुर्ग माता- पिता स्टेज पर डांस व रैंप वॉक कर बिखेरेंगे अपना जलवा

बिलासपुर : वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो को थोड़ी खुशियां देने के लिए “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा ” उमर 55 की दिल बचपन का” कार्यक्रम आयोजित की गई है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – जयसिंह अग्रवाल (राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन),अध्यक्षता – शैलेष पांडेय (विधायक बिलासपुर ) ,विशिष्ट अतिथि – शेख नजरुद्दीन (सभापति नगर निगम बिलासपुर), एस.पी चतुर्वेदी (सामाजिक कार्यकर्ता), सुशील रामदास अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कामर्स, छत्तीसगढ़),संजय दुबे (चेयरमैन सीएमडी कॉलेज,बिलासपुर) होंगे।

वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग माता पिता अपनो से दूर एकाकी जीवन जीने को मजबूर है, उन बुजुर्गो की जिंदगी में थोड़ी खुशियां लाने के लिए “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा एक छोटा सा प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से की जा रही है। इस कार्यक्रम में जस्टिस तंखा मेमोरियल के बच्चो को भी शामिल किया गया है ताकि बुजुर्गो को अपने पोता पोती की कोई कमी महसूस न हो सके।

कार्यक्रम में 55 वर्ष के बुजुर्ग माता पिता स्टेज पर अपनी मनपसंद हिंदी गानों में डांस करेंगे, रेम वॉक करेंगे एवम अन्य मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
फाउंडेशन के चेयरमैन/फाउंडर श्रीमति पायल लाठ ने बताया कि हमारी कोशिश रही है की हम समाज के हर वर्गो के लिए कुछ ना कुछ करे ।इसी कड़ी में हमने देखा की वृद्धा आश्रम में हमारे बुजुर्ग माता पिता अकेले अपने परिवार से दूर जीवन जीने को मजदूर है। हर पल उन्हे अपने परिवार की याद सताते रहती है,फिर भी वे अकेले अपने परिवार से दूर जीवन जीने को मजबूर है, उन्हे भी अपने पोता पोती के साथ कुछ समय बिताने की ललक रहती है। इन्ही सब बातो को ध्यान में रखकर उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से थोड़ी सी खुशियां देने की एक छोटी सी कोशिश हमने की है।
इस कार्यक्रम में समाज के अलग अलग वर्गो के लोगों को जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी की जायेगी।