Loading ...
बिलासपुर

तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने विद्या नगर में लगाई “निजात की पाठशाला”

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अलग अलग थाना क्षेत्रों में निजात अभियान चला कर नशे के खिलाफ आम लोगो में जागरूकता पैदा कर रही है।

इसी कड़ी में रविवार को तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक के नेतृत्व में विद्या नगर के सहगल गली, स्तिथ विज्ञान भवन में ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध “निजात अभियान” के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

साथ ही बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में आम जनता भी जुड़कर पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग दे जिसकी अपील की गई । इस अभियान के दौरान विद्यानगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।