•तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF/CIB बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही, •6 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग को।किया गिरफ्तार •संबलपुर, झारसुगुड़ा और बिलासपुर में किराया के रूम में डम्प कर लोकल करते थे सप्लाई

बिलासपुर । नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस निजात अभियान चला कर लगातार कार्यवाही कर रही है।
आज पुलिस की कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं।
इसलिए बाहरी राज्य के व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, खरीदी, बिक्री के लिए कमरा किराया लेकर रह रहे हैं।
जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
कार्यवाही को संपादित कर रही थाना तारबाहर, ACCU और RPF/CIB (DW) की टीम को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर पार्शल गेट के पास स्थित साईं मंदिर (तारबाहर) के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले जो आदिल खान पिता अफजल खान, गणेश नगर व्यक्ति के घर पर किराए से रह रहे थे । आदिल खान के घर को आजाद आलम ,उत्तर प्रदेश ने किराया पर लिया था ।
तीनों व्यक्ति से विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताए, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।
पूछताछ करने पर मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
•आरोपीयों के नाम –
(1) राजु कुमार पिता गोपीचन्द शाह, उम्र 28 वर्ष, सा.गौखुला, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार,
(2) अमित कुमार पिता अनिल प्रसाद लोनिया, उम्र 22 वर्ष, सा.जयसिंगपुर, थाना सिकटा, पोस्ट शिकारपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार,
(3) संजय पटेल पिता सतेन्द्र पटेल, उम्र 19 वर्ष, सा.ग्राम बरदेही, थाना सिकटा, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार
•सराहनीय योगदान –
उक्त कार्यवाही की टीम में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, आ. मुरली भार्गव,
ACCU निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव,
RPF/CIB (DW) बिलासपुर टीम निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर उप निरी ए के बिन्द
आरक्षक नीरज कुमार आदि शामिल रहे।