फर्जी बिल प्रस्तुत कर पंचायत की राशि गबन करने का गांव वालो ने मंगला सरपंच पर लगाया आरोप

बिलासपुर। ग्राम पंचायत मंगला (पा.) जनपद पंचायत बिल्हा के वर्तमान सरपंच रुखमणी बाई (अंजोर सिंह पटेल) के द्वारा निर्माण कार्य में फर्जी तरीके से कार्य कराया गया है एवं फर्जी बिल वाऊचर लगा कर व फर्जी पंचायत प्रस्ताव बनाकर राशि आहरण किया है। 15 वे वित्त एवं मुलभुत के राशि को बिना कार्य कराये राशि को गबन करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जिसकी शिकायत ग्राम के उप सरपंच प्रतिनिधि जंतराम कैवर्त सहित पचों ने आज कलेक्टर से की है।
अपने शिकायत में उन्होंने लिखा है कि स्वच्छता, नाली सफाई 48,0,000 रु. ,सरकारी संपत्ति रख-रखाव 2,00,000 रु. ,आपदा निर्माण 2,00,000 रु. ,पशु संरक्षण 50,000रु., लघु सिंचाई 1,75,000 रु. ,कांजी हाऊस 2,50,000 रु., मैदान मुरमीकरण 1,00,000 रु, पंचायत के विभिन्न जगह विद्युतीकरण 1,00,000 रु., खेल मैदान समतलीकरण 50,000 रु., सी. सी. रोड निर्माण कार्य बैठमाल के घर से बाजार तक 3,00,000 रु. ,गौठान चारागाह मरम्मत 1,00,000 रु. ,नाली निर्माण उपस्वाथ्य के मरम्मत 2,00,000 रु. ,पंचायत के विभिन्न जगह समतलीकरण 1,00,000 रु ,मिट्टी मुरुम रोड निर्माण कार्य 3,00,000 रु. ,स्ट्रीट लाइट 87,000रु. ,साथ ही सन् 2020 से 2022 1,96,000 रु. विभिन्न ठेका नीलामी के राशी को गबन किया है।
आगे लिखा है कि बाजार ठेका राशि 2,42,000रु. तालाब ठेका राशि 83,600रु. नदी डेम ठेका राशि 56,000रु. नर्सरी लकड़ी राशि 30,000रु तथा राशन दुकान का 4,00,000रु. चावल शक्कर भी गबन किया गया है। जिसका मामला एस.डी.एम. न्यायालय बिल्हा में चल रहा है। साथ ही पंचायत में दखल देकर सरपंच पति हमेशा विवाद करता है।इन सभी मद कि राशि आहरण कि जांच कराकर तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग कलेक्टर से की गई है।
आवेदन में ग्राम पंचायत मंगला के उप सरपंच प्रतिनिधि जंतराम कैवर्त, उप सरपंच पार्वती कैवर्त, जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 22 मंगला के भरलाल यादव,पच रामकुवर, पंच सुमेद यादव, दिनेश यादव,जवाहर यादव, टीकाराम यादव,मेवाराम यादव,जयराम केवर्त,महेंद्र यादव, चेतन सेन, गेतराम पटेल,नंदू यादव आदि ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर से की है।
