Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

वीडियो:लव जेहाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर किया जमकर प्रहार, कहा भाजपा नेताओं की लड़कियां शादी करे तो वो लव है और दूसरे लोग शादी करें तो जिहाद हो गया

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लव जेहाद के मुद्दे को ले कर बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बेटियां मुस्लिमो से शादी करे तो वो लव है और दूसरे लोग शादी करें तो जिहाद हो गया। भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि उनके बड़े नेताओ की बेटी कहां है और किसके साथ है।

उक्त बाते प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बिलासपुर जिले के अकलतरी आगमन पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने बेमेतरा जिला के ग्राम बिरनपुर में हुए एक 23 वर्षीय बालक भुनेश्वर साहू की मौत के मामले का जिक्र करते हुये कहा कि हमने परिवार वालों से मिले उन्हे ढाढस भी बंधाया। इस दौरान उनके पिता जी ने कहा की मेरे बेटे के साथ जो हुआ सो हुआ लेकिन अब किसी दूसरे के साथ ऐसा नही होना चाहिए । गरीब परिस्थिति है उन्होंने अपनी व्यथा भी सुनाई और साहू समाज के अध्यक्ष एवम तेलीघाना आयोग के अध्यक्ष संदीप साहू मुझसे मिलने आए थे उन्होंने मुझसे घटना की जांच की बात कहीं। हमने जांच आदेश दे दिया है जांच दंडाधिकारी एसडीएम जांच नही कराई बल्कि प्रशासनिक जांच है कमीशन लेवल के अधिकारी जांच करेंगे । दूसरी बात मृतक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी एवम आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख सहायता राशि की घोषणा की है,जो मांग हमसे की गई थी हमने उसकी सभी मांगो को तत्काल स्वीकार कर घोषणा कर दी है। लेकिन बीजेपी वाले न जांच किए न रिपोर्ट बनाए सीधा आक्रमण कर रहे है। दूसरे दिन छत्तीसगढ़ बंद का आहवान कर दिया ऐसा लग रहा है पता नही छत्तीसगढ़ में क्या हो गया है।

उन्होंने कहा कि जबकि दो बच्चों के झगड़े में मौत हुई है। किसी की भी मौत होना दुखद है। लेकिन, भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिरनगांव मामले को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है।