Loading ...
बिलासपुर

•20 अप्रैल को अंबिकापुर में यादव समाज की विशाल स्वाभिमान रैली एवम् सम्मेलन आयोजित • सम्मेलन में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे शामिल

बिलासपुर। सर्व यादव समाज सरगुजा संभाग द्वारा 20 अप्रैल को अंबिकापुर में विशाल स्वाभिमान रैली एवम् सम्मेलन का आयोजन रखा किया गया है, इस विशाल स्वाभिमान रैली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित प्रदेश और देश के अनेक नेता शामिल होंगे।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि 20 अप्रैल को अंबिकापुर स्थित कला केंद्र मैदान में आयोजित विशाल स्वाभिमान रैली और सम्मेलन में सरगुजा संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 25 हजार यादव भाई, बहन शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि सैकड़ों वर्षों से वनांचल में निवासरत यादवों को आज तक वनअधिकार पट्टा नही दिया गया है जिसके कारण उन्हें हर कार्य में बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही है वही वन विभाग वा राजस्व विभाग द्वारा आए दिन उन्हें परेशान किया जाता है। उसी प्रकार यादव समाज के लोगो को जो गौ पालन और दूध व्यवसाय करते है उन्हे सरल ऋण सुविधा उपलब्ध कराए और सरकार उन्हें 50 प्रतिशत छूट प्रदान करे साथ ही डेयरी उद्योग घोषित कर यादव समाज के लिए संरक्षित किया जाए। इसी प्रकार यादव समाज के जो लोग पीढ़ी दर पीढ़ी चरवाहा का कार्य कर रहे है उन्हे हर माह मानदेय राशि दी जाए।

श्री यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराई जाए और पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान की जाए।

इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में श्री अखिलेश यादव, हंसराज अहीर अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार,श्रीमती डा सुधा यादव पूर्व सांसद वा सदस्य केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा दिल्ली, टी एस सिंहदेव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरुण साव सांसद बिलासपुर वा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,जगदीश यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली शासन,बजरंगी यादव राष्ट्रीय महासचिव,किसान मोर्चा भाजपा झारखंड, प्रभुनारायण यादव विधायक सकलडीहा, यू पी, द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी,रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर,देवेंद्र यादव विधायक भिलाई, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद,पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव आदि उपस्थित रहेंगे।