भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के 132वीं जयंती के अवसर पर, रेलवे केन्द्रीय हॉस्पिटल में “रक्तदान कैम्प” का आयोजन किया गया

बिलासपुर। ऑल इंडिया एससी / एसटी रेलवे इम्पलॉयज एसोसियेशन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न – बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 132वीं जयंती के अवसर पर ” रक्तदान कैम्प” का आयोजन रेलवे केन्द्रीय हॉस्पिटल द.पू.म.रे. बिलासपुर में किया गया ।



जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान आलोक कुमार ( महाप्रबंधक, द.पू.म.रे. बिलासपुर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

जिन्होंने सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात फीता काटकर रक्तदान कैंप का शुभारंभ किया।


इस दौरान रक्त दान कर रहे लोगो को उनके इस नेक कार्यों का सराहने करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया। इस रक्तदान कैम्प में लगभग 35 लोगो ने अपनी स्वेक्षा से रक्तदान कर मानव कल्याण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई।

कार्यक्रम में प्रवीण पाण्डेय (प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, एस ई सी आर रेल्वे, बिलासपुर) राजेंद्र अग्रवाल, (प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. ए. डी. देवराज, (महाप्रबंधक मुख्य चिकित्सा निर्देशक) ,डॉ. सय्यद अब्दुल्ला नजमी, (सीनियर द कन्फ्रीग्रेशन), राजधारी यादव, (महाप्रबंधक सचिव), हिमांशु जैन (सीनियर डीपीओ) प्रदीप मिश्रा एवम संगठन के प्रभात पासवान (जोनल सेकेट्ररी एसटी/ एसी रेलवे इंप्लाई एसोसिएशन), अनिल करेकट्टा ( जोनल कोषाध्यक्ष), चंदन कुमार, शिव मंगल , लोकनाथ प्रधान बिजी राहुलन राजू कुर्रे,एनसी बोरा, राजेश प्रकाश,अशोक बंजारे, प्रशांत बेन, सिम्स हॉस्पिटल से डॉक्टर गोयल, डॉक्टर रश्मि यादव, असिस्टेंट नर्सिंग ऑफिसर सुनीता सोनवानी, पी.के निराला, भीम दास, जे.एस राणा,शिव मंगल, राजेश यादव, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, पीएस गौड़, सुदर्शन कुमार सहित बड़ी संख्या में हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित रहे।