भारत रत्न: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई, •वे बड़े ज्ञानी होने के साथ ही साथ बड़े समाज सुधारक भी थे : अरुण साव

बिलासपुर : भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज शहर में अनेक कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम अंबेडकर चौक, जीडीसी कॉलेज के पास आयोजित किया गया था।
जहा आज सुबह बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अरुण साव एवम अमर अग्रवाल ने भारत रत्न : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल, माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभी ने उनके द्वारा समाज की एकता ,समरसता,भाईचारे एवम भारतीय संविधान के निर्माण में दिए गए उनके अमूल्य योगदानों को याद किया गया।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवम बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री अरूण साव ने कहा कि वे बड़े ज्ञानी होने के साथ ही बड़े ही समाज सुधारक भी थे। वे समाज में एकता, समरसता के लिए लगातार संघर्ष किए। आज हम सब को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर सामाजिक सौहार्द बनाने में, छुआ- छूत मिटाने में, भेद – भाव मिटाने में काम करने की जरूरत है। समाज में सब हम सब एक होकर मिलकर रहे सब में भाई चारा हो इस दिशा में हम सबको मिलकर काम करना चाहिए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री साव ने 370 धारा का उल्लेख करते हुए कहा की देश में इस धारा को लेकर बड़ी चर्चा हुई। हमारी बीजेपी की सरकार ने 370 धारा को संविधान से समाप्त करने का कार्य किया। बाबा भीम राव अंबेडकर जी भी सविधान में 370 नही रखना चाहते थे। भारत के सविधान के सारे अनुच्छेद उनके लिखित है, उनकी सहमति से है सिवाय 370 को छोड़ कर । सविधान में 370 नही होना चाहिए ये भीमराव अंबेडकर जी का भी मानना था जिसे हटाने का कार्य बीजेपी की नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। आज बाबा साहेब जी की जयंती पर उनको शत शत नमन करते है उनकी जयंती की सबको बहुत बहुत बधाई।

पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा की हमे बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के हितों में लगाया। आज उनके जीवन को आत्मसात करने की अवश्यकता है।
पूर्व मंत्री एवम मस्तूरी विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी ने भी बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक एकता, समरसता एवम भाईचारे के रास्ते पर चलने की बात कही।
इस अवसर पर लोगो ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बाबा साहेब की जयंती की खुशियां मनाई। बाबा साहेब के जीवन से संबंधित प्रचार प्रसार वाले वाहन को अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाया कर शुभारंभ किया गया।
इस दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, हर्षिता पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, ललित माखीजा, प्रवीण दुबे,अजीत भोगल, राकेश तिवारी, विनोद ताम्रकार, ऋषि केशरी, रोहित मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, किरण सिंह, रीना गोस्वामी, पुनम शुक्ला, स्मृति जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।