Loading ...
बिलासपुर

तेन्दुपत्ता फड़मुशियों को 1000 मानदेय मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नही मिल रहा, 18 से 20 अप्रेल तक सांकेतिक धरना, रैली व आंदोलन में बैठेंगे

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लाभांवित करते हुए फड़ मुशियों का कमीशन छोड़कर 1000 रुपये प्रति माह मासिक मानदेय देने की घोषणा की गई थी ।

लेकिन यह आज तक लागू नही हो सका। जिसे लेकर तेन्दुपत्ता फड़मुशियों ने एक ज्ञापन सोमवार को कलेक्टर को सौप कर अपनी मांगे रखते हुए मुख्यमंत्री की चुनावी घोषणा पत्र याद दिलाया।

उन्होंने कहा कि तेन्दुपत्ता फडमुशियों को नियमित कर मानदेय राशि कलेक्टर दर पर दिया जावे।एवम तेन्दुपत्ता फड़मुशियों की हर साल नियुक्त्ति बंद किया जावे।

अपनी मांगो को लेकर जिला यूनियन बिलासपुर के समस्त 211 फड़ मुशियों द्वारा अपने माध्यम से छ.ग. शासन सरकार को स्मरण पत्र ज्ञापन सौंपने हेतु शांतिपूर्वक 3 दिवसीय 18.04.23 से 20.04.23 तक धरना प्रदर्शन मंगला चौक से जिला यूनियन बिलासपुर तक जिला यूनियन से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक सामान्य रैली किया जाना है जिसकी अनुमति भी कलेक्टर से संगठन ने मांगी है।