Loading ...
बिलासपुर

छ.ग. तेन्दूपत्ता फड़ मुशी संघ अपनी मांगो को लेकर पिछले 03 दिनो से धरना प्रदर्शन कर रही, सरकार चुनावी घोषणा पत्र में 1000 प्रतिमाह मानदेय का वादा करने के बाद भी वादा खिलाफी कर रही

बिलासपुर । छ.ग. तेन्दूपत्ता फड़ मुशी संघ अपनी मांगो को लेकर पिछले 03 दिनो से वन विभाग के कार्यालय के सामने धरने प्रदर्शन में बैठे हुए है।

उनकी मांग है कि विगम संघ 1988-89 से कार्यरत फडमुंशी जो शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को तेन्दूपत्ता संग्राहकों तक पहुंचा कर लाभांवित करते है। जिसे वर्तमान में सिर्फ नाम मात्र का कमीशन दिया जाता है।

किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार आने पर फड़ मुशियों को कमीशन छोड़कर 1000 रु प्रतिमाह मासिक मानदेय देने की बात कहे थे जो कि आज तक लागू नहीं किया गया है।

जिसे लेकर दिनाक 18 अप्रेल से आज दिनांक 20 अप्रेल तक वन विभाग के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए है। ताकि भविष्य एवं जनहित को ध्यान में रखकर फड़ मुंशियों का कमीशन छोड़कर 1000 रुपये प्रतिमाह मासिक मानदेय जो कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था तत्काल दें।

साथ ही फड मुंशियो ने सरकार से 10वीं 12वीं अनिवार्यता को खत्म करने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि वर्तमान फड मुंशी सालो से यह काम को कर रहे है ग्रामीण ज्यादा पड़े लिखे नही है ,अनिवार्यता से गरीब परिवारों में रोजी रोजगार की परेशानियां खड़ी हो जायेगी।