डीपी विप्र महाविद्यालय में अब पढ़ाई के साथ साथ शास्त्रीय संगीत, ड्राइंग पेंटिंग, योग एवम कराटे की भी क्लास लगेंगी।

बिलासपुर । डीपी विप्र महाविद्यालय में अब पढ़ाई के साथ साथ शास्त्रीय संगीत, ड्राइंग पेंटिंग, योगा एवम कराटे की भी क्लास लगाई जा रही है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजू शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए शास्त्रीय संगीत, ड्राइंग पेंटिंग,योगा एवम कराटे की क्लासेस 01 मई के बाद से शुरू की जा रही है,जो बिल्कुल निशुल्क होगी।
महाविद्यालय द्वारा छात्राओं के सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे की क्लासेस शुरू की है ताकि महिलाए वक्त आने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके,उसी तरह शास्त्रीय संगीत से आज लोग दूर होते जा रहे है जिससे लोगो को पुनः जोड़ने के लिए शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कुछ लोग पेंटिंग में रुचि रखते है पर कोई सीखाने वाला नही मिलता उन्हे यहां कुशल टीचर मिलेंगे। साथ ही आज के समय में हमारी लाइफ स्टाइल बहुत ही अलग तरह से चल रही है। हर व्यक्ति आज स्ट्रेस से गुजर रहा है। जीवन की भागा दौड़ी ने हमारे शरीर को थका सा दिया है। येसे में योगा हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है, इसी सोच के साथ योगा की क्लासेस भी महाविद्यालय में लगाई जा रही है, छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार जो क्लास ज्वॉइन करना चाहते है कर सकते है।
प्राचार्य डॉ अंजू शुक्ला ने आगे बताया कि यह क्लासेस महाविद्यालय में पड़ने वाली छात्राओं के लिए निशुल्क होगी । जिसके लिए महाविद्यालय की ओर से छात्राओं से किसी भी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस नही ली जा रही है । इन कोर्सेस को पूरा करने पर छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान की जायेगी।