चौक चौराहे में लगे नए ट्रैफिक सिग्लन से लोगो को हो रही परेशानियां, खाली चौक में भी नए सिग्लन लगने से लग रहे है जाम

बिलासपुर । शहर के कई स्थानों में हाल ही में लगाये गये कुछ ट्रैफिक सिग्नलस से आम जनता को परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं, इनके कारण व्यवस्था की जगह अव्यवस्था हो रही है।
शहर के कई स्थानों पर जहां यातायात इनके लगने के पहले सामान्य थी, लेकिन अब वहा जाम की स्थिति बन रही है।जिससे एंबुलेन्स जैसी व्यवस्था तो प्रभावित हो रही है, साथ ही अन्य आवश्यक कार्यों से जा रहे नागरिक भी भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
इन परेशानियों को देखते हुए ऐसे सिग्नलस का परीक्षण कर इन्हें बंद करने या इसमें बायी ओर के मार्ग को चालू रखने की भी उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि आम नागरिक इससे होने वाली असुविधा से बच सके।
शहर के दयालबंद से अपोलो जाने वाली तिराहा, भारतीय नगर चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग से व्यापार विहार मार्ग, गांधी चौक, तारबहर चौक, देवकी नंदन चौक, अशोक नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक आदि स्थानों में नए सिग्नल की वजह से ज्यादातर जम की स्थिति बन रही है।
इस सिग्नल को बंद कर कुछ विकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग शहर के शिवा मिश्रा,अमीन युगल,सुदेश दुबे,रेखेंद्र तिवारी,संजय सिंह,संदीप बाजपाई,अभिषेक जायसवाल,संजय सोनी,हिमेश सूर्यवंशी,संतोष मिश्रा,पवन पांडेय आदि नागरिकों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सोप कर की है।