आनंद नगर, राजघराना, अंबेडकर नगर के नागरिकों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट से मौसाजी व्हाइट हाउस तक ब्रिज के नीचे सड़क निर्माण की मांग कलेक्टर से की

बिलासपुर। उसलपुर ब्रिज के नीचे बसे कॉलोनी आनंदनगर, राजघराना, अंबेडकर नगर के निवासीओ के द्वारा मंगलवार को उसलापुर ब्रिज के नीचे मौसा जी वाइट हाउस से गैलेग्जी अपार्टमेंट तक सड़क बनवाने की मांग की गई है।
नागरिकों ने कहा कि चूँकि अब ब्रिज से सकरी तक निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, यदि इसी निर्माण प्रकिया में गैलेक्सी अपार्टमेंट से मौसाजी व्हाइट हाउस तक अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराते हुए विधिवत रोड का निर्माण करा दिया जाता है, तो आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से आमजन के जीवन की रक्षा की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि यह जनता की मॉग 2022 से लगातार की जा रही है, जो बेहद जरूरी है, यह भी गौरतलब है कि यदि ओवरब्रिज से डिवाइडर बनता है तो बिलासपुर तरफ से जाने वाले एल टर्न व एल एप्रोच रोड नहीं होने से आर टर्न वहाँ से लेकर आनंद नगर, राजघराना, अमेरी, अंबेडकर नगर जाऐगें। अर्थात एप्रोच रोड अत्यंत आवश्यक है।