आई.एच.एस.डी.पी.योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों को कुष्ठ रोगियों को आवंटित कर दिया गया, पूर्व से निवासरत लोगो ने संक्रमण से भय से आवंटन निरस्त कर रोगियों को दूसरे स्थान पर विस्थापित करने कलेक्टर व आयुक्त को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर । आई. एच. एस. डी. पी. योजनान्तर्गत निर्मित आवास में कुछ मकान कुष्ठ रोगियों को भी नगर निगम द्वारा आबंटित कर दिया गया है जिससे वहा पहले से रह रहे लोगो को संक्रमण होने का डर सता रहा है।
नगर पालिक निगम, बिलासपुर द्वारा निर्मित आई. एच. एस. डी.पी. आवास ,हरश्रृंगार ,राजकिशोर नगर में है जिसे तोरवा स्लम क्षेत्र अरपा नदी बाढ़ प्रभावित परिवारों को आबंटित किया गया है।
ज्ञात हो कि स्लम क्षेत्र अरपा बाढ़ प्रभावित परिवार कुष्ठ रोग पीड़ित हैं। ये नदी किनारे मलीन बस्ती वाले परिवार हैं। जबकि अटल आवास में सामान्य लोगो के परिवार पहले से निवासरत है जिससे उन्हे अपने परिवार के छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्गो को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।
अटल आवास के निवासियों के द्वारा गुरुवार को आबंटन निरस्त कर उन्हें दूसरे स्थान पर विस्थापित करने की मांग कलेक्टर एवम नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की है।
