ऑटो चालको द्वारा सड़क पर कही भी ऑटो रोककर सवारी चढ़ाने से लोग हो रहे है परेशान, चालको को समझाइस देने पर करते है बहस

बिलासपुर। ऑटो चालक कही भी सड़को पर अपनी ऑटो रोककर सवारी चढ़ा रहे है और जब लोग उन्हें इसके लिए टोकते है तो वे उनके साथ ही उलझ पड़ते है।

वैसे भी आज पूरे शहर का ट्रैफिक वैसे ही बदहाल सा है । ऐसे में ऑटो चालको द्वारा कही भी गाड़ी खड़ी कर सवारी चढ़ाने से आमजन को बेहद परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही ऐसे में दुर्घटनाओ की संभावना भी बन रही है। लेकिन ऑटो चालक किसी का सुन नही रहे अगर इन्हें कोई समझाई दे दे तो ये उनसे ही उलझ पड़ते है।

लोगो कि माने तो ऐसा हाल ऑटो चालको ने पूरे शहर में बना रखा है हालाकि सभी ऑटो चालकों को हम ऐसा करते है नही कहते है, लेकिन अधिकांश ऑटो चालक सवारी चढ़ाने ऑटो को किनारे लगा कर सवारी बैठाना उचित नही समझते और उन्हे जहा भी सवारी मिलती है वही पर ऑटो रोककर सवारी बिठाने ऑटो को अचानक रोक देते है। जिससे आम जनों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कभी कभी ऑटो के पीछे से आ रहे कार व मोटर साइकल वाले एक्सीडेंट होते होते बाल बाल बचते है।
ऐसे में कोई समझदार व्यक्ति यदि ऑटो चालक को गाड़ी किनारे कर सवारी चढ़ानें की हिदायत दे भी दे तो ये चालक उसी पर चढ़ाई कर उनके साथ ही तू तू मैं मैं करने लग जाते है।

यातायात विभाग एवम ऑटो संघ के पदाधिकारियों को इसका संज्ञान जरूर लेना चाहिए। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी बनती है, इसमें ऑटो चालक भी अपना सहयोग दे। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित हो सके।