Loading ...
बिलासपुर

महाकाल सेना के संस्थापक तामेश कश्यप को कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश कार्यकारणी में मिली जगह

बिलासपुर। प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज द्वारा भिलाई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिलासपुर शहर के युवा नेता तामेश कश्यप को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

भिलाई में सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में बिलासपुर शहर से तामेश कश्यप के नेतृत्व में भारी संख्या में सजातीय बंधु भिलाई पहुँचे हुए थे। जिसमें तामेश कश्यप की युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दी गई है।

हाल ही में तामेश ने कूर्मि एकता मिशन प्रारम्भ की है ऐसे में उनके इस पहल को एक नया आयाम मिलेगा । साथ ही प्रदेश गठन में उसे जगह देने से उनके युवाओं में लोकप्रियता का लाभ समाज को भी मिलेगा।

श्री कश्यप महाकाल सेना के संस्थापक भी हैं, जिसके नेतृत्व में लागातार कई वर्षो से रेलवे परिक्षेत्र में अनेक धार्मिक,सामाजिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।

श्री कश्यप अपने नियुक्तिं के पश्चात दुर्ग सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और अपने पूर्व कार्यक्रमो की तस्वीर साझा की।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट है व तामेश की शहर के रेलवे परिक्षेत्र के युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है, निश्चित ही इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में उनके समाज को मिलेगा।

श्री तामेश कश्यप की इस नियुक्ति से युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, शहर के युवाओं ने बड़ी संख्या में उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी है।