हादसा : फील कोलवासरी में कार्यरत मजदूर की 60 फीट ऊंचाई से गिरने से हुई मौत, परिजनो ने मुआवजा की मांग को लेकर सिम्स मरचूरी से शव ले जाने से किया मना

बिलासपुर । फील कोलवासरी में कार्यरत श्रमिक की 60 फीट ऊंचाई से गिरने से हुई मौत के बाद परिजनो ने सिम्स मरचुरी में मुआवजे को लेकर धरने पर बैठे।
बताया जा रहा है कि छोटी कोनी निवासी 42 वर्षीय शत्रुघ्न चौबे ने घुट्कु स्थित फील कोलवासरी में एक सप्ताह पहले ही बतौर फोरमैन जॉइनिंग दी थी। शुक्रवार शाम को केबल चेक करने के दौरान 60 फुट की ऊंचाई से गिर गए थे। डिपो में सुरक्षित के पर्याप्त उपकरण ना होने के कारण ऊंचाई से गिरने के कारण उसे बहुत गंभीर चोटे आई। जिसे इलाज के लिए तत्काल श्री राम केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत देखकर सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में पहुंचने पर शत्रुघ्न चौबे को मृत घोषित कर दिया गया।
जिनके बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाकर 25 लाख रुपये मुआवजा और प्रतिमाह वेतन देने की मांग करने लगे और मांग पूरी ना होने तक शव ले जाने से मना कर दिया है।
मृतक शत्रुघ्न चौबे के परिवार में उसकी 14 और 12 साल के 2 पुत्र हैं। परिजनों का आरोप है कि इस दुर्घटना के बाद भी कंपनी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही किसी तरह के मुआवजे का कोई भरोसा दिलाया गया । जिसके बाद धरने पर बैठे परिजनों ने बिना मुआवजा शव ले जाने से ही मना कर दिया।
बताया जा रहा है कि फील कोलवासरी शहर के बड़े उद्योगपति प्रवीण झा की कंपनी है, जिसमें सुरक्षा के मापदंड को दरकिराना कर मजदूरों से काम लिया जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ।