Loading ...
बिलासपुर

•जिला सहकारी बैंक की मंडी शाखा में जमा लगभग 70 किसानो के खाते से करोड़ो रूपये हुए गायब • इस संबंध में बैंक के सीईओ ने क्या कहा पढ़े पूरी खबर….

बिलासपुर । जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की मंडी शाखा के एक कर्मचारी द्वारा कुटरंचना कर लगभग 70 किसानो के जमा अमानत खाते से करोड़ो रूपये का गबन कर लिया गया है।

बता दे कि सहकारी बैंक बिलासपुर के मंडी शाखा में जमा किए 70 किसानो का पैसा खाते से अचानक गायब हो गया है, हैरत कि बात यह है कि घटना को 5 माह बीत जाने पश्चात भी उक्त किसानो की रकम उसे वापस नही मिल पा रही है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने इस विषय पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से लगभग 70 किसानो के करोड़ो रुपए की राशि जो की गबन कर लिया गया है, किसानो में किसी ने चना बेचकर, तो किसी ने धन बेच कर तो किसी ने अपनी पूंजी बचा कर अपने जीवन की गाढ़ी कमाई को जिला सहकारी बैंक के मंडी शाखा में जमा कराई थी। जो पैसा बैंक कर्मचारियों के द्वारा गबन कर लिया गया है। जबकि ये किसान लगभग 10 बार जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप चुके है। हर बार इन्हे जिला सहकारी बैंक प्रबंधन द्वारा केवल जांच प्रक्रिया का आश्वासन ही दिया जा रहा है।

जब इस संबंध में बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर से बात की गई तो उन्होंने बताया की इस गबन के आरोपी खुशबू शर्मा के विरुद्ध एफआईआर कर जेल भेजा जा चुका है फिर हाल वह जमानत पर है। किसानो की भुकतान के लिए उनसे प्रतिवेदन एवम ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स मंगाया गया है । चूकि किसान अधिक है इसलिए हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की मददत ली जा रही है। किसानो की हैंडराइटिंग जांच कर उन्हे उसके पैसे का भुगतान की जा रही है। अभी तक 08 किसानो का पेमेंट किया जा चुका है। जैसे जैसे किसानो का हमारे पास प्रतिवेदन आएगा हम भुगतान भी करेंगे। बैंक की और से आरोपी से रिकवरी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जायेगी।