Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर : जिला रोजगार कार्यालय में प्रदर्शन को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, उपकार चंद्राकर, संस्कार सोनी, धनंजय गोश्वामी सहित 30- 40 अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई

बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित 30- 40 अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोनी पुलिस के द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा एवम गाली गलौज का मामला दर्ज किया गया है।

बता दे की भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा 02 मई को जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगारी भत्ते को लेकर घेराव एवम प्रदर्शन किया गया था। जिसने भाजपा के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित शहर के बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए थे। इस घेराव कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए और जोश ही जोश में कुछ कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यालय में खूब उपद्रव भी मचाया गया था ।

जिस मामले को लेकर रोजगार कार्यालय के उप संचालक द्वारा कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद आज 04 लोगो के विरुद्ध नामजद एफआईआर कोनी थाने में दर्ज कर ली गई है । जिसमे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,उपकार चंद्राकर, संस्कार सोनी,धनंजय गोश्वामी एवम 30- 40 अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध धारा 294, 451, 147, 149, 186 दर्ज की गई है।

बहरहाल अभी तक पुलिस द्वारा किसी की गिरफ्तार नही की गई है। लेकिन सोचने वाली बात यह है की इस प्रदर्शन में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल थे इसके वाबजूद भी उनका नाम इस एफआईआर में कही नही लिखा है, और छोटे कार्यकर्ताओ के ऊपर एफआईआर किया जाना समझ से परे है।