ऑटो संघ अध्यक्ष एवम रेलवे अधिकारियों के बीच बनी सहमति, उसलापुर मुख्य गेट के सामने 30 ऑटो ही होंगे खड़े, बाकी के ऑटो के लिए अलग स्टैंड का होगा निर्माण, ऑटो स्टैंड की ओर एक और गेट जल्द खोला जायेगा।

बिलासपुर। उसलपुर रेलवे स्टेशन में ऑटो पार्किंग को लेकर रेलवे पुलिस एवम ऑटो संघ के अध्यक्ष नान पानीकर के बीच बातचीत कर रास्ता निकाला गया।

बीते कुछ दिनों से उसलापुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने बहुत ज्यादा संख्या में ऑटो खड़ी रहने के कारण यात्रियों को गेट से निकलने में दिक्कत होती थी। साथ ही यात्रियों को छोड़ने लेने आने वाले लोगो को भी गाड़ी पार्क करने में पार्किंग की समस्या होती थी।

जिस समस्या का निदान निकलते हुए उसलापुर रेलवे स्टेशन के थाना प्रभारी एनपी मिश्रा एवम ऑटो संघ के अध्यक्ष नान पानीकर ने मिलकर बीच का रास्ता निकाला है।जिसके मुताबिक अब स्टेशन के मुख्य गेट पर 30 से अधिक ऑटो खड़ी नही की जायेगी बाकी के सारे ऑटो के लिए अलका एवेन्यू जाने वाली रोड की तरफ रेलवे द्वारा ऑटो स्टैंड बनाकर दिया जायेगा।साथ ही ऑटो संघ की मांग पर आने वाले कुछ दिनो में ऑटो स्टैंड की तरफ स्टेशन की एक और गेट खोलने की बात कही गई है।
आपसी सहमति के बात उसलापुर क्षेत्र के सभी ऑटो चालको ने संघ के अध्यक्ष नान पानीकर एवम रेलवे के अधिकारियों एनपी मिश्रा का आभार माना है।