मोडिफाई साइलेंसर से निकलने वाली कर्कश ध्वनि से शहर को मुक्त बनाने, ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने कसी कमर, लगातार कर रहे है ऐसे वाहनों पर कार्यवाही

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रहे हैं।

इसी कड़ी में डी0एस0पी0 श्री संजय साहू ने शहर के तमाम बिट प्रभारी यातायात के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे बुलेट वाहन जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर, कर्कश ध्वनि उत्पन्न कर दुर्घटनाओं की संभावना उत्पन्न की जाती है वाहनों को यातायात में खड़ी कर मैकेनिक के माध्यम से जांच करा कर ,ओरिजिनल वैध सैलेंसर लगवाने की कार्यवाही कि जावे। एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की जावे।
इस कार्यवाही में आज यातायात थाने में समस्त यातायात के अधिकारियों द्वारा कुल 41 बुलेट वाहनों को लाया गया एवं विधिवत मैकेनिक से जांच कराकर ओरिजिनल वैध साइलेंसर को लगाकर चालान काटा गया।
इस सम्बंध में श्री ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने बताया कि जिले को बुलेट में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर कर्कश आवाज से मुक्त करने का हमारे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की पहल है जिसमें हम निरंतर यातायात द्वारा कार्यवाही की जा रही है।