नेहरु युवा केन्द्र द्वारा किया गया जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन “दुनिया को यह देश हमेशा देने वाला रहा है” : अरुण साव

बिलासपुर । नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन डी.पी. विप्र महाविद्यालय परिसर में किया गया, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए पंचप्रण पर आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर लोकसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण अरुण साव व विशिष अतिथि मनोज कुमार सिन्हा, सुनीता मानिकपुरी (पार्षद) आदि उपस्थित रहे।


यह कार्यक्रम सौरभ कुमार निषाद ( जिला युवा अधिकारी ) के नेतृत्व में किया गया जिसमें कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ अंजू शुक्ला (प्राचार्य डीपी कॉलेज) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सामुहिक सांस्कतिक नृत्य , भाषण प्रतियोगिता,मोबाइल फोटोग्राफी, कविता, चित्रकला का आयोजन किया गया जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव के द्वारा इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2022 से “आजादी के महोत्सव” के थीम के साथ भारत यह पर्व को मना रहा है। विकसित भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। भारत अन्य देशों से अग्रणी हो । गुलामी की सोच से मुक्ति हो,आज देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है, लेकिन फिर भी हमारी सोच में कही न कही गुलामी नजर आती है। जिसे दूर करना है विक्षित भारत का निर्माण करना है।

पंचप्रण के विषय मे बतलाते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। दुनिया मे भारत का गौरव हमेशा बढा है। जिसमे बताया गया कि जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण हो, तब भारत अपना खोया हुआ वैभव प्राप्त कर लेगा।
प्राचार्या डॉ अंजू शुक्ला द्वारा युवा शक्ति को आगे आने के लिए प्रोत्साहित की जिसमे देश निर्माण में उनका सहभागिता हो।

जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद के द्वारा कार्यक्रम का विस्तृत रूप रेखा के बारे उल्लेख किया और सभी प्रतिभागियों को बधाई दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एम एल सोनी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, डॉ,मनीष तिवारी, प्रो.किरण दुबे,प्रो.आभा तिवारी, डॉ. आशीष शर्मा ,विकास सिंह,बृजेश बोले, मनीष मिश्रा, प्रो.युपेश कुमार, धनेश रजक,अजय यादव,शारदा श्रीवास, नीरज,कुशाल, रानुलता,आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो,एम एस तम्बोली द्वारा एवं आभार प्रदर्शन ए. श्रीराम द्वारा किया गया।