
बिलासपुर। कोनी अरपा नदी की बहाव से नहाने गयी 03 बच्चों की डूबकर दुखद मौत हो गई। हालांकि बरसात के बावजूद बिलासपुर के अरपा नदी में तेज बहाव नहीं है लेकिन इसके बाद भी तीन बच्चों की मौत डूबने से हो गई।
सोमवार सुबह 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल सुबह करीब 10:00 बजे कोनी क्षेत्र में अरपा नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान तीनों बच्चियां डूब गई।

घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर कोनी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची ,जिन्होंने तलाश के बाद तीनों का शव बरामद कर लिया है। हरेली के दिन इस तरह की घटना होने से पूरे क्षेत्र में मातम पसर हुआ है।
इधर तीनों बच्चों की मौत से ग्रामीण लोगों ने सेंदरी से रतनपुर मुख्य मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है।