Loading ...
क्राइमबिलासपुर

अग्रसेन चौक स्थाई ‘ वर्ल्ड आफ टाइटन’ और ‘ कमलेश ट्रेडर्स’ में शुक्रवार की रात हुई लाखो की चोरी , सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी में स्थित, अग्रसेन चौक के पास वर्ल्ड आफ टाइटन और कमलेश ट्रेडर्स में शुक्रवार की रात बड़ी चोरी होने की जानकारी मिली है।

पता चला है कि इन दोनों ही दुकानों से कुल 11 लाख रुपए से अधिक रकम चोरों ने पार कर दिया है। जैसी की जानकारी मिली है दोनों ही दुकानों में चोर ऊपर छत से दुकान के भीतर घुसकर गले में रखी लाखों रुपए की नगद रकम लेकर फरार हो गए है।

सूत्रों के अनुसार वर्ल्ड ऑफ टाइटन से गल्ले में रखे 8 लाख रुपए से अधिक नगद रकम चोरों ने पार कर दी। इसी तरह कमलेश ट्रेडर्स में भी गल्ले में रखे तीन लाख रुपए से अधिक रकम पार करने की जनकारी प्राप्त हुई है।