Loading ...
क्राइमबिलासपुर

पार्षद रंगा नादम को मिली जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। शहर में अपराध रुकने का नाम ही नही ले रहा है क्या आम आदमी और क्या खास आदमी कोई भी सुरक्षित महसूस नही कर रहा है ।
हाल में ही नशे में धुत होकर सरकंडा इलाके में दो लोगो की हत्या कर दी गई ..। अब यह जान से मारने की धमकी मिली है ।

मामला गांधी चौक में स्थित पंचशील लॉज के संचालक और वार्ड नंबर 33 गांधी चौक के बीजेपी के पार्षद रंगानदम से जुड़ा हुआ है ।पार्षद रंगा नादम पंचशील लाज के संचालन के साथ साथ जमीन के खरीदने और बेचने के कारोबार भी करते है ।

पार्षद रंगा नादम द्वारा बताए एवं पुलिस को किए गए शिकायत के अनुसार शिवप्रताप साव की मेन रोड स्थित भरता पेंट के दुकान के सामने जमीन मकान को खरीदने का पक्का सौदा मेरे द्वारा किया गया । भूपेश शर्मा और उसके दो साथी भी सौदे को खरीदना चाहता था पर खरीद नही सके जिसका खुन्नस मन रखे हुए 11/08/23 को शाम 5.15 पीएम से 6 पीएम के बीच पंचशील लाज के ऑफिस में आकर मुझे धमकाने लगे… कहने लगे की मेरे द्वारा किए गए अनुबंध को निरस्त कर वर्ना तेरे लिए अच्छा नहीं होगा तेरी जान भी जासकती है ।

पीड़ित ने यह भी बताया की पुलिस द्वारा कार्यवाही होता न देख खुद पता लगाया की भूपेश शर्मा के साथ आए दो साथी विशाल खंडेवाल रायपुर और आलोक पांडे तोरवा का रहने वाला है ।जिसकी शिकायत विधिवत मेरे द्वारा 11/08/23 थाना प्रभारी को की गई ।मेरे द्वारा थाना प्रभारी से बार बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही होता न देख मेरे द्वारा दिनांक 23/08/23 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से शिकायत की पर समाचार लिखे जाने तक कोई भी कार्यवाही पुलिस द्वारा धमकी देने वाले भूपेश शर्मा व उनके दो साथियों पर नहीं को गई है । इधर इस घटना के बाद से ही रंगा।नादम और परिवार बहुत डरा हुआ है ।