“भोजली महोत्सव” में गांव – गांव से आए लोगो ने बड़ी संख्या में लिए भाग •भोजली मित्रता का प्राचीन पर्व है : शैलेष पांडेय

बिलासपुर। भव्य “भोजली महोत्सव” का आयोजन आज रपटा चौक ,चाटीडीह में आयोजित किया गया। जिसमें नगर विधायक शैलेष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति प्रवीण झा, अनिल टाह, कृष्ण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि भोजली पर्व छत्तीसगढ़ की बहुत प्राचीन पर्व है। आधुनिकता के इस दौर में इस प्राचीन संस्कृति को लोग भूलते जा रहे है। आज के दिन लोग अपने मित्र को भोजली दे कर गिया बदते है और ऐसा करने से उनकी मित्रता और भी अटूट बंधन में जीवन भर के लिए बंध जाता है।

विधायक पांडेय ने इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी जिन्होंने इस प्राचीन सांस्कृतिक, परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योगपति प्रवीण झा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम के आयोजको को बधाई दी तथा कहा कि आने वाले साल में यह घाट भोजली घाट के नाम से जाना जाएगा। इस घाट को भोजली घाट बनाने के लिए जो भी प्रयास करना पड़े हम सभी मिलकर उसे करेंगे।


आयोजन समिति के अध्यक्ष एवम आयोजक विष्णु यादव ने कहा कि हमारी यह प्राचीन संस्कृति आज के दौर में कही लुप्त होते जा रही थी जिसे हम लोगो ने पुनः जीवित करने का एक छोटा सा प्रयास किया है।

उन्होंने इस अवसर पर अतिथियों से भोजली घाट की मांग करते हुए कहा की जब भी शासन प्रशासन से यहा पर भोजली घाट की मांग की जायेगी तब आप सभी अतिथिगण अपनी सहमति प्रदान करेंगे ऐसा मेरा निवेदन है। जिस पर सभी अतिथियों ने ताली बजाकर अपनी सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम में हजारों की भीड़ रही है गांव गांव से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। चाटीडीह चौक, रपटा मैदान खचाखच लोगो से भरा पड़ा था । छोटे छोटे दुकानदारों ने खाने पीने एवम बच्चो के खिलौने के दुकान सजा रखे थे जिससे पूरा मेला का नजारा नजर आ रहा था।
