Loading ...
बिलासपुर

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कल विधायक शैलेष पांडेय के बंगले जाकर उनका घोषणा पत्र स्मरण कराते हुए ज्ञापन सौंपेंगे, कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में इन्हे नियमितीकरण करने का किया था वादा

बिलासपुर। वर्ष 2018 में कॉंग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी / अनियमित कर्मचारियो को नियमितीकरण करने का उल्लेख किया था व जन घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए पवित्र ” गंगाजल की सौगंध “ छत्तीसगढ़ के पवित्र धरती पर लिया गया था । जो आज तक अधूरा है, जबकि आज सरकार का कार्यकाल पूरा 5 वर्ष होने जा रहा है जिसे लेकर लोग ठगा सा महसूस कर रहे है।

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ, बिलासपुर के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी / अनियमित कर्मचारियो की जानकारी लेने की प्रक्रिया मुख्यमंत्री के टिप्स क्रमांक 03… वर्ष 2019 से शुरू होकर दिनोंक 25.07.2023 तक लगातार जानकारी लिया जा रहा है लेकिन नियमितीकरण नही किया गया है जिससे हमे ठगा सा महसूस हो रहे है। वही आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत चतुर्थ वर्ग कर्मचारियो की नियमितीकरण हेतु दिनांक 11 जनवरी 2021 से आदेश प्रसारित है जिसके तहत कुछ जिलो में नियमितीकरण भी हुआ है लेकिन वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी / अनियमित कर्मचारीयो का आज तक पर्यंत नियमितीकरण नही किया जिससे हम आहत है व ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

आज विभाग में कुल 8000 रिक्त पद है और 7444 पदो पर कर्मचारी कार्यरत है जबकि 11 जनवरी 2021 से नियमितीकरण के लिए आदेश प्रसारित है फिर भी नियमितीकरण नही होने से ठगा सा महसूस कर रहे है।

दिनांक 01.05.2023 को एक जून से दो जून रोटी के लिए संघर्ष के तहत मुख्यमंत्री के नाम संघ के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौपा गया जिसमें उचित कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में संघ के द्वारा 19 जुलाई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल आयोजित थी किंतु प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा दिनांक 20.07.2023 को जानकारी दिया कि हमारा प्रकरण शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इसी क्रम में विभागीय मंत्री जी को दिनांक 27. 07:2023 को ज्ञापन दिया गया फिर भी नियमितीकरण नहीं किया गया।

अतः संघ ने निर्णय लिया है कि हम छत्तीसगढ़ के समस्त चुने हुए कॉंग्रेसी विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने और उनको उनकी 2018 की जन घोषणा पत्र और गंगाजल की सौगंध भी याद करायेंगे।

इस क्रम में दिनांक 02.09.2023 से छ.ग. के समस्त चुने गए कॉंग्रेसी विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम गंगाजल की सौगंध याद दिलाने स्मरण पत्र (ज्ञापन) सौपा जायेगा। जिसका शुभारंभ बिलासपुर संभाग से किया जायेगा।