Loading ...
क्राइमबिलासपुर

व्यापार बिहार में चाकू लहराते दो युवकों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में आए दिन चाकू बाजी जैसी घटनाये घटित हो रही है। पुलिस भी अब चाकू लेकर घूम रहे चाकू बाज़ो पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है।

इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक तारबहार क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल व्यापार विहार क्षेत्र पहुंच कर चाकू लेकर घूम रहे उन दोनो युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

जिसमे से एक आरोपी युवक का नाम विशू श्रीवास उर्फ विष्णु श्रीवास पिता राज कुमार श्रीवास उम्र 22 साल साकिन अटल आवास क्वाटर नंबर 15, सी ब्लाक, अशोक नगर, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर और दूसरे का नाम सागर श्रीवास पिता स्व0 संतोष श्रीवास उम्र 21 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर है।

दोनो आरोपियों को चाकू सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।