Loading ...
बिलासपुर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर। “एक यादव एक समाज” का शंखनाद करते हुए बिलासपुर युवा यादव समाज द्वारा आज 6 सितंबर 2023 को आराध्यदेव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह संपन्न हुई।

यह शोभा यात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान बिलासपुर से संध्या 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकली। जिसमे भगवान श्री कृष्ण राधा की झांकी, राउत नृत्य,भजन मंडली, अखाड़ा के साथ यादव समाज की महिलाएं,युवा, बुजुर्गो की भारी संख्या में उपस्थिती में धार्मिक गीत संगीत के बीच नाचते गाते श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की शोभायात्रा गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक,देवकीनंदन चौक, बृहस्पति बाजार होते हुए लखीराम अग्रवाल आडीटोरियम में समापन हुआ।

जहां बिलासपुर लोकसभा सांसद अरूण साव , महापौर रामशरण यादव ,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग डा सोमनाथ यादव , कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, भुनेश्वर यादव,श्रीमती मीनू यादव,श्री शिवशंकर यादव, पार्षद गण विजय यादव,लक्ष्मी यादव, प्रियंका यादव आदि अतिथि गण उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के प्रारंभ में भगवान श्री कृष्ण राधा जी की अमर अग्रवाल द्वारा पूजा अर्चना कर झंडी दिखाया गया। स्वागत भाषण पूर्व पार्षद शैलेंद्र यादव ने तथा आभार प्रदर्शन युवा अध्यक्ष अमित यादव ने की संचालन सुनील यादव एवम् संदीप यादव द्वारा की गई।