द विजडम ट्री फाऊंडेशन एवं जिला निजी विद्यालय संगठन के संयुक्त तत्वाधान में “जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान” का आयोजन। ” किसी भी राष्ट्र के निर्माण में शिक्षिको की अहम भूमिका ” : डॉ.पालक जायसवाल
बिलासपुर। द विजडम ट्री फाऊंडेशन एवं जिला निजी विद्यालय संगठन बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय “शिक्षक सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।
जिसमें जिला के चारों विकासखंड से लगभग 90 शिक्षक शिक्षिकाओं का नेशनल कॉन्वेंट स्कूल भारती नगर में प्रत्यक्ष सम्मान साल ,सम्मान पत्र एवं स्मृति भेंट देकर किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में द विजडम ट्री फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.पलक जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए शिक्षकों को राष्ट्र की भविष्य निर्माण की नीव बताते हुए उनकी भूमिका को शब्दों में ना कहे जाने की बात कही ।

अध्यक्षता कर रहें डॉ. गिरिराज गढ़वाल ने कहा कि शिक्षक की निगरानी में अध्ययन अध्यापन करने वाला प्रत्येक छात्र-छात्रा राष्ट्र का भावी पीढ़ी होने के नाते एक सजग व्यक्ति का चरित्र निर्माण अपने अंदर करता है।

इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष मोहन गुप्ता , प्रदेश प्रतिनिधि अहमद मोमीन ,जिला अध्यक्ष सुमित राय , उपाध्यक्ष दीपक शर्मा जी, सचिन बालकृष्ण दुबे जी, कोषाध्यक्ष एस के काजी , जिला प्रवक्ता इदरीश खान , जीतू ठाकुर ,सेतु रत्नम सेन सहित जिले भर से 90 की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।

उक्त कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सुमित राय द्वारा किया गया।