एनएसयूआई ने पांच सूत्री मांगो को लेकर कुलपति को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजिश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौपा।
अपनी पांच सूत्री मांगो के संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबंधित लगभग सभी महाविद्यालय का परिणाम लगातार खराब परिणाम आ रहे है। जिसका प्रमुख कारण महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था है । महाविद्यालयो में योग्य शिक्षको का पूर्ण अभाव है कॉलेज फाइल तो भेजती है पर अपने यहां शिक्षको की भर्ती नही करती। इन सबके बावजूद धड़ल्ले से प्रवेश चल रहा है। वही पीएचडी जैसी महत्वपूर्ण विषय में छः साल से प्रवेश नहीं हुआ है। 12 साल में सिर्फ 1बार प्रवेश लिया गया है और यह पीएचडी छात्रों को फैलोशिप भी नही दिया जाता है पीएचडी की पढ़ाई के बाद हम गुणवत्ता वाले शिक्षक यूजीसी के नियामुसार धारा 28 के योग्य शिक्षक भी मिलते हैं जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगी। जिसे तुरंत प्रारंभ कर उसकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करे। वही सभी महाविद्यालय में सीसीटी कैमरे अनिवार्य करने की मांग की गई जिससे महाविद्यालय की एक्टिविटी की जानकारी विश्वविद्यालय प्राप्त हो। जिससे महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी पर रोक लगेगी।

साथ ही एक जांच कमेटी गठन किया जाए जो लगातार महाविद्यालय की निरीक्षण करें । साथ ही एक हेल्प लाइन नबर भी जारी की जाए जिसमे आम छात्र भी सीधे विश्वविद्यालय को शिक्षा संबंधित शिकायत या सुझाव पहुंचा सके एवम शिकायत कर्ताओं की पहचान को गोपनीय रखने की बात कही गई है।
जिसको माननीय कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए जल्दी से जल्दी बारी बारी सभी मांगी को पूरी करने कि बात कही है। अधिकतम तीन महीनो के भीतर सभी मांग पूर्ण हो जाने की बात कही है।
जिस पर रंजेश सिंह ने कहा कि अगर छात्रहित में सारे मांग जल्द ही पूरी नही होती है तो आज सिर्फ जिले से सैकड़ो के संख्या में एनएसयूआई के साथी आए है आगे हजारों की संख्या में सभी संभाग से छत्रनेता और छात्राओं के साथ उग्र अंदोलन करते हुए तालाबंदी करेगे।
इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव,पुष्पराज साहू,प्रदीप सिंह,साक्षी ठाकुर, रेणुका ,कल्याणी साहू, मोना यादव, करण यादव, ओमप्रकाश मानिकपुरी, नरबद यादव, डीगेश सिंह , पोसू,विक्की यादव,विक्की साहू,हरीश, विक्की बनर्जी राजेंद्र पाली, मनु ठाकुर, आकाश श्रीवास्तव साथ सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।