मैग्नेटो मॉल के सामने कुछ दुकानें देर रात तक रहती है खुली, फिर भी पुलिस की कोई कार्यवाही नहीं

बिलासपुर। आज शहर में दिन ब दिन अपराध बड़ रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अपराध को रोकने एवम नियंत्रित करने लगातार हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है । कभी देर रात सरप्राईज चेकिंग के माध्यम से तो कभी गुंडे बदमाशो को थाने में बुलाकर चेतावनी देकर लेकिन शहर के कुछ दुकानदार चंद पैसों की लालच में देर रात तक दुकाने खोल कर अपराधो को आमंत्रण दे रहे है।
आपको बता दे कि शहर के मैग्नेटो मॉल के सामने हाल ही में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी । इसके बाद भी मॉल के सामने की कुछ दुकानें देर रात 10 बजे के बाद भी खुली रहना फिर एक नए अपराध को आमंत्रित कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र के कुछ पुलिस वाले अक्सर इनके दुकान में पान खाने आते है । जिनसे यह पैसा नही लेता जिसके कारण यह देर रात तक अपनी दुकानें खुली रखता है तो इसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।
अब जब पुलिस की सह में यह सब होता रहेगा तो फिर वही बात हो गई… सैया भये कोतवाल तो फिर डर काहे को।