रतनपुर पुलिस ने पकड़ी मरवाही जा रही बस में लाखों की साड़ियां, चेकिंग के दौरान लावारिस मिली साड़ीयों से भरी गट्ठा

बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाओ को लेकर जिले की पुलिस अलग अलग जगहों में चेक प्वाइंट बनाकर लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में रतनपुर थाना की पुलिस के द्वारा वाहनो की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक यात्री बस में बड़ी मात्रा में लावारिस साड़ियों का एक कट्ठा मिला है जिसे रतनपुर पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनों पर चेकिंग कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के द्वारा रतनपुर टीम के साथ पेड्रा मरवाही मध्य प्रदेश मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा था।
तभी वाहन चेकिंग दौरान पुष्पराज बस जो कि बिलासपुर से रतनपुर होते हुये मरवाही जा रही थी। बस में सवारी बठै हुये थे, चेकिग के दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी के झाल में साडी रखा हुआ मिला । उक्त साडी के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताया गया। बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाया जी बताये उक्त व्यक्ति को जानने पहचानने से इंकार किये
बस में सवार व्यक्तियो से पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में जानकारी नहीं होना बताये उक्त साडी को गिनती करने पर 200 नग मिला है, चूंकि आगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं।