Loading ...
बिलासपुर

दुकान मालिक अपने घर के कैंपस से बिना पूछे समान ले जाने से मना किया तो दुकानदार ने गाली गलौच कर दुकान मालिक के खिलाफ थाने में की झूठी शिकायत

बिलासपुर। बिना जानकारी के किरायेदार ने दुकान मालिक के घर के कैंपस के अंदर घुसकर सामान निकाल ले गया और जब दुकान मालिक ने अपने किरायेदार से ऐसा करने से मना किया तो जबरन विवाद कर खुद थाने में दुकान मालिक के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी।

उक्त मामला मैग्नेटो मॉल के सामने का है ।मैग्नेटो मॉल के सामने जहां अश्वनी कुमार यादव की कॉमर्शियल प्रापर्टी है जिसमें का एक दुकान ठाकुर पान सेंटर के नाम से नरेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति किराए पर लिया है। उसका छोटा बेटा भैरव सिंह जो की आज सुबह अश्वनी यादव के मकान के कैंपस मे बिना पूछे घुस कर कैंपस में रखे लोहे की फेम व सीट को ले गया व जब उसने बिना पूछे समान को इस तरह ले जाने से मना किया तो भैरव ठाकुर ने अश्वनी यादव से जबरन गाली गलौंच कर धक्का मुक्की करने लगा ।

साथ ही दुकान मालिक ने उसे दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण करने से भी मना करते रहते है ताकि मॉल के सामने आने जाने वालो को कोई असुविधा न हो। उस बात को लेकर भी उसने गाली गलौच करने लगा। और आरोपी पान दुकानदार स्वयं को बचाने खुद प्रार्थी बनकर तारबाहर थाने में दुकान मालिक के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी है।

हालाकि दुकान मालिक के सीसीटीवी फुटेज सहित पूरी घटना की जानकारी स्वय थाना में उपस्थित होकर पुलिस को दे दी है।