Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मध्यप्रदेश निर्मित शराब को बेचने की फिराक में घूम रहे शराब तश्कर को तारबाहर पुलिस ने रंगे हाथो किया गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस थाना तारबाहर, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर और आबकारी वृत बिलासपुर पूर्व द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवम अवैध नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे ।साथ ही बिलासपुर पुलिस के द्वारा निजात अभियान चलाकर लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना तारबाहर, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर और आबकारी वृत्त पूर्व बिलासपुर अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन बिलासपुर के बाहर गस्त और चेकिंग के दौरान समय लगभग शाम 6 बजे मुखबिर से प्राप्त सुचना कि 1 संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन बिलासपुर के बाहर,पार्सल गेट के पास सफेद थैला में अन्य राज्य की अवैध शराब लेकर बेचने के फिराक में घूम रहा है। जिसे तत्काल जाकर पकड़ा जा सकता है।उक्त सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तारबाहर पुलिस द्वारा अभियुक्त संतोष वर्मा पिता स्व विशाली वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी होटल आनंदा के पीछे, व्यापार विहार को 16 लीटर गोवा शराब मूल्य 16,000/- के साथ गिरफ्तार कर मौक़े पर जब्ती की कार्यवाही आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत किया गया।