Loading ...
बिलासपुर

रात भर की बारिश से बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग हुआ जलमग्न, लोगों के दुकानों के अंदर तक घुसा पानी

बिलासपुर। कल शाम से हो रही बारिश से पूरा बस स्टैंड ,श्रीकांत वर्मा मार्ग पानी से लबालब भरा रहा ।

नगर निगम नाली के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन जब कभी थोड़ी बहुत भी बारिश होती है । शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो जाते है।

बिना प्लानिंग के बनाए बेतरतीब नालियों का फायदा शहर वासियों को नही मिल पा रहा है । बारिश होने पर बारिश का पानी नाली से बहने के बजाय रुक जा रहा है और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जा रहा है।