Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव कल, 447 प्रेस क्लब सदस्यो के वोटो से चुनी जायेगी नई कार्यकारिणी, शाम तक हो जायेंगे परिणाम घोषित

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव कल 21 सितंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से ईदगाह प्रेस भवन में संपन्न होना है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव होना है। जिनमे कोषाध्यक्ष एवम कार्यकारिणी सदस्यो का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो चुका है। बाकि के पदो के लिए निर्वाचन किया जाना अभी बाकी है।

जिसमे अध्यक्ष पद के लिए – निर्मल माणिक, इरशाद अली, मनोज दुबे ,विजय क्रांति तिवारी उपाध्यक्ष पद के लिए – व्ही व्ही रमन किरण, संजीव पांडे ,सचिव पद पद के लिए – शैलेंद्र पाठक, दिलीप यादव, संदीप परिहार एवम सहसचिव पद के लिए – राजेंद्र सिंह ठाकुर, दिलीप जगवानी मैदान में है। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक वासनिक (निर्विरोध निर्वाचित) व कार्यकारिणी सदस्य के लिए गोपी डे ( निर्विरोध निर्वाचित) हो चुके है।

बिलासपुर प्रेस क्लब के कुल 447 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों का कल चुनाव करेंगे।